Search

व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान समर्थक संदेश वायरल, युवक पर देशविरोधी गतिविधियों का आरोप

775 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के नगर निवासी शहजाद पुत्र इरशाद पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के माध्यम से देशविरोधी संदेश प्रसारित करने का आरोप लगा है। शहजाद ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक विवादित संदेश पोस्ट किया, जिसमें लिखा था।
“क्या बोलते हो दोस्तों चले पाकिस्तान, उन्हें सपोर्ट करेंगे… चाहे जो हो जाए, सपोर्ट तो बस पाकिस्तान को करेंगे।”

यह स्टेटस कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। पुलिस को सूचना मिलते ही युवक के खिलाफ कार्यवाही की।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप स्टेटस का संज्ञान लेते हुए आरोपी शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने बताया ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment