Search

उधारी के 1100 रुपये बने हमले की वजह, किराना व्यापारी को गोली मारने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp
730 Views

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में किराना व्यापारी सुरेश चंद पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना उधारी के 1100 रुपये को लेकर हुई थी। चार आरोपी अब भी फरार हैं


सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डे पर एक सप्ताह पूर्व किराना व्यापारी सुरेश चंद पर हुए जानलेवा हमले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि घटना के समय सुरेश चंद अपनी दुकान पर मौजूद थे, जब स्कूटी और बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने उन्हें गोली मार दी थी। गोली लगने से सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। बीती रात सिकंदराबाद पुलिस ने नितिन पुत्र संजीव निवासी जौली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी नितिन ने खुलासा किया कि व्यापारी सुरेश ने उसके साथी सुमित से 1100 रुपये उधार वापस मांगे थे, जिससे नाराज होकर सुमित ने अपने चार साथियों के साथ सुरेश पर हमला करने की योजना बनाई।

पुलिस ने नितिन के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उसके चार अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही, उप-निरीक्षक शिव शंकर, हेड कांस्टेबल कुलदीप और राहुल त्यागी शामिल थे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment