Search

सी बी एस सी बोर्ड की दसवीं कक्षा में शिवांशी गोयल ने 99.6℅ अंक प्राप्त कर जिले में पाया प्रथम स्थान 

565 Views

 

सिकंदराबाद। शिवांशी गोयल ने सी बी एस सी बोर्ड की दसवीं कक्षा में 99.6℅ अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर सिकंदराबाद का नाम किया रोशन। शिवांशी एस डी एम कॉलोनी स्थित जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। स्कूल प्रबंधक संजीव चौधरी ने कहा कि शिवांशी ने स्कूल के साथ साथ अपने माता- पिता व सिकंदराबाद का नाम रोशन किया है, हमे उस पर व अपने शिक्षकों पर गर्व है। शिवांशी एक होनहार विद्यार्थी है।
शिवांशी गोयल पुत्री तरुण गोयल सिकंदराबाद के हरिशाह मोहल्ले की निवासी है जो अब आगे की पढ़ाई के लिए आकाश इंस्टिट्यूट नोयडा मे कोचिंग कर रही है। जानकारी के अनुसार शिवांशी ने 500 मे से 498 अंक प्राप्त किये है जो अपने आप मे एक रिकार्ड है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment