Search

गुमशुदा मंद बुद्धि बच्ची को गुलावठी पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share Now :

WhatsApp
575 Views

बुलंदशहर: गुलावठी क्षेत्र में पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए 10 वर्षीय मंद बुद्धि लड़की को उसके परिजनों से मिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

3 मई 2025 को थाना गुलावठी क्षेत्र में दो लोगों को एक 10 वर्षीय मंद बुद्धि लड़की लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। वे लोग बच्ची को लेकर तुरंत थाना गुलावठी पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्यवाही शुरू की।

थाना गुलावठी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अथक प्रयास करते हुए बच्ची की पहचान सोशल मीडिया और बाजार क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के माध्यम से करायी गई। कुछ ही समय में पुलिस को सफलता मिली और बच्ची के परिजनों की जानकारी प्राप्त हुई।

इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुनिता मलिक व उनकी टीम द्वारा बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को देखकर उसके परिजनों की आंखों में आंसू आ गए और चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

इस कार्य के लिए परिजनों व स्थानीय जनता ने थाना गुलावठी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। परिजनों ने विशेष रूप से थाना प्रभारी सुनिता मलिक और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से उनकी बच्ची उन्हें सही-सलामत मिल सकी।

गुलावठी पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी ही नहीं निभाती, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी पूरी निष्ठा से समझती है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment