Search

पुलिस भर्ती परीक्षा में मेडिकल पास कराने के नाम पर सिपाही ने मांगी रिश्वत, मुकदमा दर्ज

Share Now :

WhatsApp
561 Views

बुलंदशहर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मेडिकल पास कराने के नाम पर सिपाही गजेंद्र ने अभ्यर्थी से 35,000 रिश्वत मांगी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू।

बुलंदशहर। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां एक सिपाही पर अभ्यर्थी से मेडिकल में पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए बुलंदशहर पहुंचे युवक मनीष को अनफिट घोषित किया गया और दोबारा मेडिकल के लिए आने को कहा गया। जैसे ही मनीष पुलिस लाइन से बाहर निकला, वहां तैनात कांस्टेबल गजेंद्र ने उसे रोककर मेडिकल में पास कराने के एवज में 35,000 की रिश्वत की मांग कर डाली।

इस गंभीर आरोप की शिकायत मनीष ने सीधे पुलिस के आला अधिकारियों से की। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस विभाग ने तत्परता दिखाई और कांस्टेबल गजेंद्र के खिलाफ सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी दरोगा सुमित मलिक को सौंपी गई है। साथ ही, मेडिकल परीक्षा प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने हेतु पुरानी मेडिकल टीम को हटाकर नई टीम का गठन कर दिया गया है।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं और लगातार ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जो विभाग की छवि को धूमिल करते हैं। बावजूद इसके, कुछ पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण यह रिश्वत प्रकरण है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment