Search

सीएमओ ने किया वैर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों से जानी सुविधाओं की हकीकत

191 Views

बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, सौंदर्यीकरण कार्यों तथा उपकरणों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद मरीजों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव जाने। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए मरीजों को समय पर समुचित सेवाएं प्रदान करें।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सचिन भाटी ने बताया कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित समय पर बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए पूरा स्टाफ पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने निरीक्षण के बाद बताया कि वैर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। मरीजों को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का प्रयास जारी रहेगा। सीएमओ ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी की जाएगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment