Search

दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने रचा इतिहास, 100% परिणाम के साथ तहसील में प्रथम स्थान

480 Views

सिकन्द्राबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा शुक्रवार को घोषित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया और तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शिक्षा क्षेत्र में नई मिसाल कायम की।

इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं ने लहराया परचम:

श्रेया शर्मा, पुत्री समोद कुमार शर्मा ने 500 में से 440 अंक (88%) प्राप्त कर जनपद में नवम स्थान प्राप्त किया।

प्राची शर्मा, पुत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने 500 में से 425 अंक (85%) के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया।

तनीषा सिंह, पुत्री प्रमोद कुमार सिंह ने 500 में से 421 अंक (84.2%) प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

हाई स्कूल परीक्षा में छात्रों ने दिखाया दमखम:

कनिष्क सैनी पुत्र रोहतास सिंह ने 600 में से 560 अंक (93.33%) प्राप्त कर जनपद में तृतीय एवं विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

शगुन चौधरी, पुत्री सचिन चौधरी ने 600 में से 557 अंक (92.83%) प्राप्त कर जनपद में पांचवां और विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सदफ, पुत्री मोहम्मद इस्लाम ने 600 में से 528 अंक (88%) प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News