Search

सिकंदराबाद: पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या के आरोपी सचिन और ललित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,दो पिस्टल और बाइक बरामद

1,110 Views

बुलंदशहर: थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में बुधवार रात को पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दो वांछित बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश सावन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के मैनेजर की हत्या के मामले में वांछित थे और उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बाइक से ग्राम जोली की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वह दोनों बदमाश घायल हो गए और पुलिस द्वारा दोनों मौके पर ही दबोच लिए गए।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान ललित पुत्र भूपसिंह निवासी ग्राम जोली, सिकंदराबाद और सचिन पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम मिल्क खटाना (जनपद गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल, छह कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, ये दोनों बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मामला 9 अप्रैल 2025 को ककोड़ रोड स्थित सावन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर मैनेजर की हत्या का है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News