Search

सिकंदराबाद में काली फिल्म लगे वाहनों पर चला सख्त अभियान

495 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही के नेतृत्व में दनकौर तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान उन वाहनों को निशाना बनाया गया जिनके शीशों पर नियम विरुद्ध काली फिल्म लगी हुई थी। पुलिस ने मौके पर ही काली फिल्म हटवाई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे।

इस चेकिंग अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और पुलिस की सख्ती का असर भी देखने को मिला। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक थार गाड़ी को रोककर उसके शीशों पर काली फिल्म लगे होने के कारण 2500 का चालान किया।

अभियान के समय भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, ताकि कोई भी चालक नियमों की अनदेखी न कर सके। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News