Search

पोषण पखवाड़ा अभियान का उपजिलाधिकारी ने किया समापन

189 Views

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, नवजात शिशुओं को कराया गया अन्न ग्रहण

सिकंदराबाद: बाल विकास विभाग द्वारा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलाए गए पोषण पखवाड़ा अभियान का समापन मंगलवार को उप जिलाधिकारी संतोष जगराम द्वारा किया गया। समापन अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, साथ ही 6 माह पूर्ण कर चुके नवजात शिशुओं को अन्न ग्रहण कराया गया।

सरकार के निर्देशानुसार, यह अभियान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गाँव-गाँव जाकर चलाया गया। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को संतुलित आहार, साफ-सफाई, जीवनशैली व पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही संचारी रोगों से बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया।

एसडीएम संतोष जगराम ने अभियान के समापन पर कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ मातृत्व और बाल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल को हुई थी,जिसमें आंगनबाड़ी सखियों ने घर-घर जाकर महिलाओं और बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में उप जिलाधिकारी ने अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी सखियों की सराहना की।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News