बुलंदशहर: जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी खेल मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 62 वर्षीय राजवीर की उनके ही घर में हत्या कर दी गई और इस दिल दहला देने वाली वारदात में शक की सुई बहू और उसके प्रेमी पर टिकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राजवीर की बहू का पड़ोस के युवक के साथ अवैध संबंध था। बताया जा रहा है कि ससुर ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद प्रेमी युगल ने राजवीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।
मुख्य आरोपी पवन गिरफ्तार, बहू फरार
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पवन ने अपराध कबूल कर लिया है। वहीं, बहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से पूर्व-नियोजित प्रतीत होता है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
इलाके में फैली सनसनी
घटना के बाद चौधरी खेल मोहल्ले में दहशत और स्तब्धता का माहौल है। स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि कैसे एक अवैध रिश्ते ने एक बुजुर्ग की जान ले ली।
[democracy id=”current”]
