Search

बुलंदशहर: शादी में हर्ष फायरिंग से हादसा, मासूम को लगी गोली

574 Views
बुलंदशहर के औरंगाबाद में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 11 साल का बच्चा घायल हो गया। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बुलंदशहर: औरंगाबाद क्षेत्र में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पवसरा रोड स्थित सैनी मैरिज होम में घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान हुई।

घायल बच्चे की पहचान टिंकू, निवासी राजगढ़ी, के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।

बच्चे के पिता विक्रम ने औरंगाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक और गैरकानूनी परंपरा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की अपील:

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे समारोहों में हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग न करें। यह न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि इससे जानमाल का भी खतरा बना रहता है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment