Search

स्व.वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर की पुण्यतिथि पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

533 Views

सिकंदराबाद। नगर पालिका परिषद सिकन्द्राबाद के पूर्व चेयरमैन, विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्व. वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में स्व. वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकडेमी के प्रांगण में एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्ध देव बाबू ने की, जबकि संचालन पायल भटनागर द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में स्व. वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न अकादमी, एम.एस. इंटर कॉलेज, जे.एस. पी.जी. कॉलेज, श्री स्वामी दयाल कन्या इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, डी.डी. कबाड़ी कन्या इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित कई संस्थानों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया:

3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में उर्वी को प्रथम एवं ऋषभ को द्वितीय पुरस्कार मिला।

6 से 10 वर्ष आयु वर्ग में ईशान गुप्ता ने प्रथम और यशस्वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

11 से 14 वर्ष आयु वर्ग में साक्षी सैनी को प्रथम एवं शिखा को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार विजेताओं को 1000 नकद व मोमेंटो तथा द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को 500 नकद व मोमेंटो प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त खुली चित्रकला प्रतियोगिता में महीन को 2100 नकद व मोमेंटो तथा याशिका को 1100 नकद व मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. स्वप्ना उप्रेती, डॉ. फारूक खान, अतुल कुमार गौतम, नीलम द्विवेदी, इश्तियाक अहमद, विजय स्वरूप राही, ऐजाउद्दीन, उमेश सक्सेना, भूमेश्वर दत्त गौड़, इस्लाम मलिक, राजेन्द्र प्रजापति, देवेन्द्र देबू, मो. फाज़िल समेत क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने स्व. वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर की स्मृति को जीवंत कर एक प्रेरणास्पद संदेश दिया तथा छात्र-छात्राओं को अपनी कला प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News