Search

बुलंदशहर: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुमन कुमार राघव, समर्थकों में खुशी की लहर

बुलंदशहर: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुमन कुमार राघव, समर्थकों में खुशी की लहर
470 Views

बुलंदशहर: बुलंदशहर बार एसोसिएशन के चुनाव में सुमन कुमार राघव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 32 वोटों से हराकर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। सुमन की जीत के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला, चारों ओर खुशी का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश पर बार एसोसिएशन के चुनाव फिर से कराए गए थे। इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिसमें 1150 से अधिक वोट डाले गए।

वहीं अन्य पदों के लिए मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है और जल्द ही परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए सुमन कुमार राघव ने कहा कि वे हमेशा सच की लड़ाई लड़ते आए हैं और आगे भी निडर होकर न्याय के पक्ष में खड़े रहेंगे। उन्होंने चुनाव में सहभागिता करने वाले सभी अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त किया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment