Search

गुलावठी पुलिस ने हाईवे पर चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

392 Views

गुलावठी: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर चलने वाले वाहनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ बैटरी, एक थ्री व्हीलर, तीन चाकू, दो तमंचे और एक कटर बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोनू उर्फ इसरार पुत्र सत्तार, इमरान पुत्र सलाउद्दीन, नैपाली उर्फ नायब पुत्र फारूख, इरफान सैफी पुत्र आस मोहम्मद व चांद पुत्र मुश्ताक के रूप में हुई है, जो सभी मेरठ जनपद के निवासी हैं।

सीओ पुलिस पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ये पांचों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो एक गैंग बनाकर चलते ट्रकों और अन्य वाहनों से बैटरी व अन्य सामान चुराते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाल सुनीता मलिक, एसआई संजीव कुमार, श्रीपाल सहित पुलिस की विशेष टीम शामिल रही।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment