Search

“गांव-बस्ती चलो” अभियान के तहत अंबेडकर पार्क में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने चलाया स्वच्छता अभियान

738 Views

सिकंदराबाद: सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत दनकौर तिराहे स्थित अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्वयं श्रमदान कर पार्क की साफ-सफाई की और उपस्थित लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि स्वच्छता एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए वे स्वेच्छा से आगे आएं और अपने मोहल्ले, गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखें।

इस कार्यक्रम में चेयरमैन सिकंदराबाद डॉ. प्रदीप दीक्षित, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment