Search

नेशनल हाईवे-34 पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

542 Views

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र नेशनल हाईवे-34 पर  एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान जहांगीरपुर निवासी प्रेमवीर के रूप में हुई है। प्रेमवीर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था, तभी यह दु:खद घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News