Search

दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह

Share Now :

WhatsApp
441 Views
सिकन्दराबाद: नगर के गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को सुन्दरकाण्ड पाठ एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता द्वारा “मां शारदे” के पूजन के साथ हुई, जिसे आचार्य नरेन्द्र शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इसके बाद आचार्य विपिन कुमार के निर्देशन में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

एनसीसी कैडेट्स ने किया पायलटिंग, अतिथियों ने की प्रतिभाओं का सम्मान

वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने मां शारदे की स्तुति प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गाजियाबाद) के नगर संचालक प्रदीप गर्ग, कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र शर्मा (प्रांतीय सेवा प्रमुख, विद्या भारती) तथा विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक राधेश्याम गर्ग (वैर वाले) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विद्यालय के परीक्षा प्रमुख दिनेश शर्मा द्वारा वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की गई। बाल वर्ग (कक्षा 6, 7, 8), किशोर वर्ग (कक्षा 9, 10) एवं तरुण वर्ग (कक्षा 11, 12) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि प्रदीप गर्ग एवं विद्यालय प्रबंधक राधेश्याम गर्ग ने सम्मानित किया।

इसके अलावा, पिछले वर्ष के टॉपर्स को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार ने जूनियर वर्ग में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लगातार परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सतीश चंद्र गर्ग, विनोद कुमार, पंकज आर्य, अनिरुद्ध शास्त्री, नरेश गुप्ता, प्रमोद कुमार गोयल, अरविंद दीक्षित, राजकुमार, रकम सिंह सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

समारोह का समापन विद्या भारती के देवेंद्र शर्मा के प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के महत्व पर बल दिया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News