Search

नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा बियर से भरा ट्रक

Share Now :

WhatsApp
863 Views

सिकंदराबाद : शनिवार को एनएच-34 स्थित वीरखेड़ा गेट के पास नीलगाय बचाने के चक्कर में बीयर से भरा ट्रक पटरी पर पलट गया। जिसके चलते ट्रक में भरी बीयर इधर-उधर फैल गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग बियर को लूटने के लिये ट्रक की ओर दौड़े। लेकिन पुलिस ने लोगों को धमका कर भगा दिया। चालक राजकुमार पुत्र महावीर ने बताया कि अलीगढ़ से कैंटर में बियर लोड कर वह नोएडा जा रहा था। हाईवे के पास पहुंचे तभी नीलगाय को बचाने के चक्कर में बियर से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से कई बीयर की पेटियों में रखीं बोतलें टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे हजारों का नुकसान भी हुआ है। एसआइ विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक चालक और क्लीनर दोनों सकुशल हैं।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News