Search

नवरात्रि में नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम पर कीर्तन करते श्रद्धालु

331 Views

सिकंदराबाद। नगर की एस डी एम कालोनी में स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम पर नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला मंडल ने भव्य कीर्तन का आयोजन किया। यह मंदिर अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए प्रसिद्ध है, और यहां प्रत्येक शनिवार को सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन भी किया जाता है।

इस अवसर पर दिव्य संकट मोचन दरवार के प्रमुख ज्योतिषाचार्य एवं कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय बसिष्ठ ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि के महत्व और शनिदेव के आशीर्वाद के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक महिला मंडल द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालु आते हैं।

कीर्तन में गीता पंडित, अंजू शर्मा, पिंकी, राधा, शशि, प्रीती, आरध्या सहित कई श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं। कीर्तन के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ लिया। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का संचार किया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment