Search

महंत बाबा प्रकाश दास ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सुरक्षा को लेकर चर्चा

614 Views
सिकंदराबाद। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण, सिकंदराबाद के महंत बाबा प्रकाश दास ने  लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भास्करदास महाराज,गंगादास महाराज, योगी महेशनाथ, योगी महावीरनाथ, योगी शांति नाथ, योगी प्रभुनाथ एवं सेवक रमन भाटी भी मौजूद रहे।

महंत बाबा प्रकाश दास ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए और लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उन पर हुए जानलेवा हमले का मामला रखा। उन्होंने इस घटना में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान धार्मिक संस्थाओं और अखाड़ों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महंतों को भरोसा दिलाया कि सरकार धार्मिक स्थलों एवं संत समाज की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मुलाकात के बाद महंत बाबा प्रकाश दास एवं अन्य संतों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनके मामले में उचित कार्रवाई होगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment