Search

सीओ सिकंदराबाद ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज गुलावठी में छात्राओं को किया जागरूक

476 Views

गुलावठी। मिशन शक्ति अभियान के तहत सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गुलावठी में छात्राओं को आत्मनिर्भरता, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की जानकारी दी और इनका सही समय पर उपयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। सीओ ने कहा कि किसी भी तरह की असुरक्षा या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें और डरने की बजाय आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करें।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment