Search

शास्त्री पब्लिक स्कूल ने परीक्षा परिणाम घोषित कर मनाया वार्षिकोत्सव समारोह

278 Views

सिकन्द्राबाद। नगर के मोहल्ला पत्थर वाड़ा स्थित शास्त्री पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा परिणाम समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य वी.एस. सक्सेना ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार है। विशिष्ट अतिथियों में ब्राह्मण कल्याण सभा के नगर अध्यक्ष अशोक अनुरागी, इंजीनियर सुनील शर्मा, शिक्षक संघ संरक्षक रामकरण सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं अनिल शास्त्री उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मोहन शर्मा ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ दीपक गौड़ ने बच्चों को प्रभावी शिक्षा के लिए टिप्स दिए।

स्कूल प्रबंधक पूनम शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

परीक्षा परिणाम घोषित

प्रधानाचार्या भागवती देवी ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। नर्सरी से कक्षा 8 तक के मोहित, हितैन, हमजा, देवाशी, पूर्वी, निखिल, छवि, शिवम, वर्षा, विक्की, हिमांशी ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अर्थव, माहिरा, हर्षित, जैद, अंजू, दीक्षा, इकरा, लाक्षि, तुषार, विराट, वरुण ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

खेलों में रितिका, राधिका, सोनम, साक्षी, शगुन, निशिका ने खो-खो, जबकि आर्यन, नैतिक, प्रीत, रौनक, विराट, कविश आदि ने कबड्डी में पुरस्कार प्राप्त किए। अन्य बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सम्मान हासिल किया।

इस कार्यक्रम में लता शर्मा, पूनम यादव, मधु शर्मा, गौरव शर्मा, सायमा, भूमिका चौधरी, नैना, निशा, कुलसुम, निशा यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मुनमुन सिंह एवं प्रज्ञा शर्मा ने किया।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Spread the love

Published On

Leave a Comment