Search

द्वारका DPS में बम की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंची दिल्‍ली पुलिस,बम निरोधक दस्‍ता भी मौके पर मौजूद

Share Now :

WhatsApp
268 Views

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। द्वाराक स्थित दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल (DPS Dwarka) में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्‍कूल में बम होने की सूचना मिलते ही दिल्‍ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्‍कूल परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्‍ता और अग्निशमन विभाग का दस्‍ता भी मौके पर पहुंच चुका है। दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बम की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। उधर,पूर्वी दिल्‍ली के मयूर विहार में स्थित मदर मैरी स्‍कूल में भी बम होने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह ई-मेल के जरिये मदर मैरी स्‍कूल में बम होने की सूचना दी गई थी संस्‍कृति स्‍कूल में भी बम की सूचना मिली है। इस तरह दिल्‍ली के 8 बड़े स्‍कूलों में बम की सूचना से खलबली मची हुई है। दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्‍कूल परिसर को खाली करवाकर सर्च किया जा रहा है, ताकि यदि कहीं बम हो तो उसे निष्क्रिय किया जा सके।

Spread the love

Published On

Leave a Comment