Search

भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन, शक्ति प्रताप सिंह बने ज़िला अध्यक्ष

429 Views

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन के शिक्षक-किसान गोष्ठी का आयोजन विराट फार्म हाउस, बुलंदशहर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने की। गोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस आयोजन में विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक और किसान साथियों ने भाग लिया। अन्य जिलों से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी के दौरान भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) की बुलंदशहर जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई:

रवि शंकर रावत – जिला संरक्षक

शक्ति प्रताप सिंह – जिला अध्यक्ष

शुभम कुमार – जिला महामंत्री

वंदना सक्सेना – जिला कोषाध्यक्ष

चिंतन चौधरी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष

बृजेश कुमार – उपाध्यक्ष

डॉ. प्रवीण यादव – उपाध्यक्ष

सुरेंद्र पाल – जिला उपाध्यक्ष

चैतन्य सिंह भगवन – जिला मीडिया प्रभारी

नीरज तोमर – संगठन मंत्री

हरेंद्रपाल – संगठन मंत्री

रेशम पाल जी – कार्यकारी अध्यक्ष

सीमा बधोतिया – महिला उपाध्यक्ष

इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षक-किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। संगठन की नवगठित टीम को शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

[democracy id=”current”]

 

Spread the love

Published On

3 thoughts on “<span class="first">भारतीय</span> <span class="second">किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन, शक्ति प्रताप सिंह बने ज़िला अध्यक्ष</span>”

Leave a Comment

Other News