Search

कातिकेय और गणेश जन्म कथा का हुआ श्रवण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

862 Views

सिकंदराबाद। श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन की कथा में भक्तों ने कातिकेय और गणेश जन्म कथा, शिव द्वारा तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली के उद्धार की कथा तथा जालंधर उपाख्यान का श्रवण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। भक्तिभाव से सराबोर श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया और भगवान गणेश के जन्म पर भक्ति में मग्न होकर नृत्य किया।

भोलेनाथ की भव्य आरती

शाम को बाबा भोलेनाथ की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री झारखंडेश्वर महादेव श्रृंगार सेवा समिति के पदाधिकारी सुनील वर्मा, गौरव गोल, मनोज शर्मा, नरेंद्र कुमार, सोनू, भव्य, हितेश सहित भव्य आरती में शैलेन्द्र अवस्थी, नवीन गुप्ता, नितिन गर्ग, नितिन वर्मा, सौरभ, विशाल चौधरी सहित अनेक भक्तों ने कथा में भाग लिया और आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के अगले दिन के प्रसंग

समिति के अनुसार, अगले दिन शंखचूड़ और बाणासुर के चरित्र, नंदी अवतार, भैरव अवतार और किरांत अवतार जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment