Search

थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जनसमस्याएं, दो का मौके पर निस्तारण

230 Views

सिकंदराबाद। चौथे शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष दो शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी, समस्त चौकी इंचार्ज, अन्य विभागों के अधिकारी तथा फरियादी मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों को न्याय मिल सके।

Spread the love

Published On

Leave a Comment