सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी नजर ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र अर्श के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे अर्श मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था, तभी कुछ बच्चों ने शरारत कर दी। इस पर भीतर कोर्ट निवासी तेहरान, फैजान, गुल्लू, मन्नू, चांद, अमन, शाहरुख, फहीम, बब्बू, सरफराज, अनस, फरमान, फारूक, जैदी और दो अज्ञात व्यक्तियों ने अर्श के साथ गाली-गलौज की।
जब अर्श ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पकड़कर उसका गला दबाने की कोशिश की। इसी दौरान नजर मस्जिद के बाहर से गुजर रहे थे। शोर सुनकर जब वे अंदर पहुंचे, तो उन्होंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि आगे उसे नहीं छोड़ा जाएगा और जान से मार दिया जाएगा।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी एक गैंग के सदस्य हैं और उनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[democracy id=”current”]
