Search

बुलंदशहर पुलिस की मुठभेड़: 14 लाख की लूट में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

685 Views

बुलंदशहर: बुलंदशहर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़। इसी कड़ी में पहासू थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब 14 लाख रुपये की लूट में शामिल 20 हजार रुपये के इनामी लुटेरे कलाम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ।

कैसे हुई मुठभेड़?

दिनांक 5 मार्च 2025 को थाना पहासू पुलिस टीम द्वारा खंडहर रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कलम पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी शिकारपुर बताया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

मुठभेड़ के बाद जब पुलिस ने कलाम को हिरासत में लिया, तो उसके पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं—

डेढ़ लाख रुपये नकद (जो लूट के पैसे का हिस्सा बताया जा रहा है)
एक तमंचा और जिंदा कारतूस
एक चोरी की बाइक

कलाम का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कलाम पहले भी कई लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल रहा है। वह एक संगठित गिरोह का हिस्सा था, जो पशु व्यापारियों, राहगीरों और दुकानदारों को अपना निशाना बनाता था। 15 फरवरी की लूट में भी वह अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस अब उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

घायल लुटेरे का इलाज जारी

मुठभेड़ में घायल होने के बाद कलाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर जेल भेजा जाएगा

शिव ठाकुर (सीओ शिकारपुर) ने बताया:

“हम अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह सख्त हैं। जो भी अपराध करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमारी पुलिस टीम दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।”

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News