Search

बुलंदशहर: जेल में पति से मिलने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Share Now :

WhatsApp
264 Views

बुलंदशहर: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआजिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। यह घटना गुलावठी रोड पर हुई,जब एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

गांव अकबरपुर निवासी बानो अपने बेटे शाकिर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पति से मिलने जेल जा रही थी। रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं,घायल शाकिर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने फरार कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment