Search

फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा 2025: बुलंदशहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू

1,049 Views

बुलंदशहर: फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान भक्तों की भारी भीड़ और शिवालयों में जलाभिषेक के मद्देनजर बुलंदशहर जिले में यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 24 फरवरी 2025 की सुबह 7:00 बजे से 26 फरवरी 2025 की रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन:

  1. दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली जाने वाले वाहन – लाल कुआं, दादरी, ईस्टर्न पेरिफेरल, सिकंदराबाद, भूड़ चौराहा, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा गंगा बैराज पुल, बबराला होते हुए आगे बढ़ेंगे।
  2. मेरठ, हापुड़ से रामपुर, सम्भल, मुरादाबाद जाने वाले वाहन – एनएच-24 से डासना, ईस्टर्न पेरिफेरल, सिकंदराबाद, भूड़ चौराहा, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, बबराला होते हुए आगे बढ़ेंगे।
  3. बरेली, मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले वाहन – नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, सिकंदराबाद, ईस्टर्न पेरिफेरल से होकर जाएंगे।
  4. अलीगढ़ से मेरठ जाने वाले वाहन – खुर्जा, सिकंदराबाद, ईस्टर्न पेरिफेरल, डासना, किठौर होते हुए मेरठ पहुंचेंगे।
  5. बरेली, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन – नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ होकर दिल्ली जाएंगे।
  6. मुरादाबाद से बुलंदशहर आने वाले वाहन – गंवा, बबराला, सम्भल, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर होते हुए बुलंदशहर पहुंचेंगे।
  7. भीमपुर दौराहा से अनूपशहर जाने वाले वाहन – पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  8. ताल बिबियाना से जहांगीराबाद की ओर जाने वाले वाहन – प्रतिबंधित रहेंगे, लेकिन डिबाई से बुलंदशहर के लिए शिकारपुर रूट का उपयोग कर सकते हैं।

छोटे व हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन:

  1. दिल्ली, गाजियाबाद से मुरादाबाद, रामपुर जाने वाले वाहन – सिकंदराबाद, भूड़ चौराहा, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, बबराला होते हुए आगे बढ़ेंगे।
  2. मेरठ, हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन – गुलावठी, भूड़ चौराहा, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा होते हुए आगे बढ़ेंगे।
  3. बरेली, मुरादाबाद से मेरठ, हापुड़ जाने वाले वाहन – नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, गुलावठी होते हुए मेरठ पहुंचेंगे।
  4. अलीगढ़ से मेरठ, हापुड़ जाने वाले वाहन – खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावठी होते हुए आगे बढ़ेंगे।
  5. बरेली, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन – नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ होकर दिल्ली जाएंगे।
  6. मुरादाबाद, रामपुर से बुलंदशहर आने वाले वाहन – गंवा, बबराला, सम्भल, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर होते हुए बुलंदशहर पहुंचेंगे।

विशेष निर्देश:

  • बरेली, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर नरौरा, डिबाई, भीमपुर दौराहा, छतारी, अलीगढ़ या खुर्जा होते हुए भेजा जाएगा।
  • भूड़ चौराहा से गुलावठी होकर मेरठ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • स्याना अड्डा से अनूपशहर जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

प्रशासन ने अपील की है कि सभी वाहन चालक और श्रद्धालु यातायात नियमों का पालन करें और डायवर्टेड रूट का उपयोग कर यात्रा को सुगम बनाएं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment