Search

उपजिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं,एक का मौके पर निस्तारण

355 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली परिसर में चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष जगराम की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

थाना समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी तीन शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी संतोष जगराम के साथ थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही, अपराध निरीक्षक सरजेश कुमार, सभी चौकी इंचार्ज, अन्य विभागों के अधिकारी, लेखपाल, पटवारी और फरियादी मौजूद रहे।

प्रशासन ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

Spread the love

Published On

Leave a Comment