सिकंदराबाद: तहसील क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम संतोष जगराम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 4 राजस्व विभाग, 2 पुलिस विभाग, 1 ब्लॉक तथा 1 विद्युत विभाग से संबंधित थीं। हालांकि, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

एसडीएम संतोष जगराम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करें और आम जनता को राहत प्रदान करें। संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों को यह भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस मौके पर तहसील प्रशासन के सभी महत्वपूर्ण अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
