Search

थाना समाधान दिवस पर पुलिस ने सुनी जनता की समस्याएं: सिकंदराबाद कोतवाली में फरियादियों की शिकायतों का मौके पर किया समाधान

484 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली प्रांगण में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर आईं 5 शिकायतें,4 शिकायत का हुआ मौके पर निस्तारण।

कोतवाली परिसर में दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। थाना समाधान दिवस में पाँच फरियादियों की शिकायतें आई। जिनमे से चार शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 1 शिकायतों का निस्तारण करने हेतु समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पाँचों शिकायतें राजस्व विभाग से ही संबंधित रही। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी,समस्त चौकी इंचार्ज व अन्य विभाग के अधिकारियों सहित फरियादी मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News