Search

सिकंद्राबाद: छात्रा अंशी भाषण प्रतियोगिता में रही प्रथम

227 Views

सिकंदराबाद। नगर के कायस्थवाड़ा स्थित एमएस इंटर कॉलिज में स्व: कमलेश भटनागर की पुण्यतिथि व पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें नगर के कई विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने “भारतीय संस्कृति का वर्तमान परिपेक्ष में महत्व” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकेडमी की छात्रा अंशी, द्वितीय स्थान वर्धमान जैन शिक्षा समिति के छात्र फैज़ान तथा तृतीय स्थान एमएस.इ.का की छात्रा दिशा को दिया।

विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार के रूप में नगद राशि, शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक नितिन भटनागर ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू बुद्धदेव व संचालन डॉ फारूख तथा विजय स्वरूप राही ने संयुक्त रूप से किया। इस मोके पर ऐज़ाज़ुद्दीन, इस्लाम मलिक, राजेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रजापति, देवेन्द्र देबू, फ़ाज़िल, अतुल कुमार समेत स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News