सिकंदराबाद। नगर के गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ला सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित युवा पखवाड़े का पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप मेरठ प्रांत सहमंत्री लता भट्ट का आगमन रहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा व आदर्शों का संगठन है।
मुख्य अतिथि सचिन अधाना ने बताया कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा राष्ट्र निर्माण करेगा। नवनीत सिंहल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जीवन अनुकरणीय जीवन है। नगर अध्यक्ष अरविंद नोहिया ने बताया कि एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें गरीब छात्रा बहनों को सेनेटरी पेड़, तुलसी पौधा वितरण व चाय वितरण, कला पोस्टर, मेहंदी, सब्जियों से आभूषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। युवा दिवस पर निशुल्क वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रहा।
जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कमल (विभाग संगठन मंत्री) बुलंदशहर का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन दीया यादव व प्रदीप बैसोया ने संयुक्त रूप से किया। महक ने परिषद की किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद नोहिया ने की। कार्यक्रम में प्रज्वल चौहान sfd मेरठ प्रांत संयोजक का मार्गदर्शन रहा।
कार्यक्रम में कर्मवीर भाटी, कमल गौतम, मयंक चौधरी, अमल, राघव, देव सैनी, ध्रुव सैनी, हर्ष, सुमित, अनुज, धीरज, रोहन, हर्ष कुमार, रितिक आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन नगर मंत्री अंकित भाटी ने धन्यवाद संबोधन से किया।