सिकंदराबाद – रविवार को अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन दिवस के अवसर पर अग्निशमन दिवस व अग्निशमन सप्ताह के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत औधोगिक क्षेत्र जीटी रोड से होते हुए एसएन मॉल, नवीन हॉस्पिटल, सिकंदराबाद के दनकौर तिराहे से पुराना जीटी रोड,कस्तूरी हॉस्पिटल होते हुए जनजागरुकता रैली निकालकर की गयी| इस दौरान लोगो को आग से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पंपलेट भी वितरित किये गए। एफएसओ सुरेश चंद्र ने बताया इसी दिन मुंबई बंदरगाह पर आग बुझाते समय हमारे 66 अग्निशमन के कर्मचारी व अधिकारी शहीद हो गए थे तभी से उनकी याद में अग्निशमन दिवस मनाया जाता है । एफएसओ ने लोगों को आग लगने के दौरान बचाव कैसे किया जाए बताकर जागरूक करते हुए कहा कि आग लगने पर आग की सूचना पुलिस व पास के अग्नि शमन कार्यालय को तुरंत दे जिससे जल्द पहुँच कर अग्निशमन कर्मचारी जान व माल की रक्षा कर सकें। सिकंदराबाद फायर सर्विस स्टेशन पर तैनात फायर फाइटरों ने नगर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया
जागरूकता रैली निकालकर अग्निशमन सेवा सप्ताह का आरम्भ किया गया
Share Now :
WhatsApp
jninews
Other News
सिकंदराबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
March 22, 2026
सिकंदराबाद: ईद से पहले ईदगाह का निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट
March 20, 2026
