सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र में 9 दिसंबर को महालक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने 14 दिसंबर को खुलासा कर दिया था। जिसमें पुलिस ने चोरों की निशान देही से 17 मोबाइल बरामद किये है तथा दो चोरों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था। वहीं कोतवाली प्रभारी रविरतन सिंह ने बताया कि महालक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी का खुलासा 14 दिसंबर को कर दिया गया था। जिसमें दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे निशान देही पर 17 मोबाइल बरामद किए थे। वही बुधवार को 37 मोबाइल के साथ दो चोरों को पकड़ा गया है। चोरों में मलिक पुत्र अजीमुद्दीन निवासी सिरोधन रोड झुग्गी झोपड़ी, सलीदुल इस्लाम पुत्र अब्दुल समद निवासी सिकंदराबाद रोड झुग्गी झोपड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 37 मोबाइल बरामद किए हैं।

तरुण गर्ग ने बताया कि नगर के बलदेव मंदिर के सामने उनकी महालक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। वह रोजाना की भांति शोरूम बंद कर अपने घर चले गए थे। 9 दिसंबर की सुबह शोरूम खोला तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल काउंटर से लाखों रुपए के मोबाइल गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर पीड़ित ने बताया कि शातिर चोर छत के रास्ते शोरूम के अंदर घुसकर घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार तरुण गर्ग ने बताया कि दुकान से लाखों रुपए के मोबाइलों पर चोरों ने हाथ साफ किया था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी की घटना के खुलासे की मांग की थी।
