-भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध सराय दुल्हा में 10 गाँवों के सैकड़ो किसानों की महापंचायत
-चोला क्षेत्र किसान वैल्फेयर सोसाइटी ने मुख्य मंत्री को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन विधायक को सौंपा
-किसान क्यों कर रहे हैं महापंचायत,आखिर क्या हैं किसानों की मांग?
-जेवर की तर्ज़ पर मुआवज़े की मांग
सिकंदराबाद: उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा 26 वर्ष पूर्व 10 गाँवों की 1049.664 हेक्टेयर कृषि भूमि अति आवश्यकता दर्शा कर किसानों की सहमति बिना अधिग्रहण की गई भूमि को वापस करने या जेवर की तर्ज़ मुआवज़े की मांग पर 10 गाँवों के किसानों की महापंचायत ग्राम सराय दुल्हा में आयोजित की गई। चोला क्षेत्र किसान वैल्फेयर सोसाइटी ने किसानों की मांग का 14 सूत्री ज्ञापन मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह को सौंपा।

विधायक लक्ष्मीराज ने आश्वासन दिया
किसानों को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज ने आश्वासन दिया कि किसानों की सहमति के बिना उनकी एक इंच भी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख रही है। विधायक ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए आगामी सप्ताह के आरंभ में समय लिया गया है। इस बैठक में चोला क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ शामिल होगा।

बता दें कि 1998 में अति आवश्यकता दिखा कर उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम ने चोला क्षेत्र के 10 गाँवो सराय दुल्हा,आढा,बोढा,सराय जगन्नाथ,शाहबाज़पुर,कनकपुर,लौहाकर,जुनैदपुर और पचौता की 1049.664 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। 26 वर्ष बाद भी उक्त भूमि का निगम ने कोई उपयोग नहीं किया । जेवर इंटरनेशनल एयर पोर्ट नज़दीक होने के कारण उक्त भूमि का महत्व अधिक होने के कारण अब किसानों ने या तो जेवर भूमि अधिग्रहण की तर्ज़ पर मुआवज़ा देने या भूमि किसानों को वापस करने और पूर्व में लिया गया मुआवज़ा वापस करने को भी तैयार हैं।

किसानों की मांग
जेवर के तर्ज पर मुआवजा महापंचायत में उपस्थित किसानों ने विधायक से अपनी मांग रखते हुए कहा कि वे पिछले ढाई दशक से चोला अधिग्रहण के मामले में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने मांग की कि जिस प्रकार जेवर क्षेत्र के किसानों को मुआवजा दिया गया है, उसी तर्ज पर चोला क्षेत्र के किसानों को भी मुआवजा मिलना चाहिए।

महापंचायत में भारी संख्या में किसानों की भागीदारी इस महापंचायत में क्षेत्र के गांव आढा, बोढा, सराय दूल्हा, सराय जगन्नाथ, सहबाजपुर, कनकपुर, लोहाकर, जुनेदपुर और पचोता से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। पंचायत की अध्यक्षता थान सिंह चौधरी ने की, जबकि संचालन रणपाल यादव ने किया।
शांतिपूर्ण संघर्ष रहेगा जारी किसानों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि वे अपने हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। महापंचायत के दौरान किसानों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज को मजबूती से बुलंद किया। विधायक ने भी किसानों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का वादा किया।

1 thought on “<span class="first">किसानों</span> <span class="second">की सहमति बिना नहीं लेंगे एक इंच भूमि : लक्ष्मीराज सिंह</span>”
Very good
Nice report