Search

श्रीमद् भागवत कथा स्थल का जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण,आयोजक कमेटी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

419 Views
श्रीमद् भागवत कथा स्थल का जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण,आयोजक कमेटी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी 17 से 23 दिसंबर तक होनी है श्रीमद् भागवत कथा
प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज जी होंगे मुख्य कथावाचक

सिकंदराबाद:  श्री कृष्ण तालाब मंदिर के मैदान पर मां भगवती सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 से 23 दिसंबर तक होने जा रहा है। श्री भागवत कथा में प्रसिद्ध श्री अनिरुद्ध आचार्य महाराज  कथा वाचक होंगे। श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी को लेकर जिला व तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है, क्योंकि यह भागवत कथा एक ऐसे कथा वाचक द्वारा करायी जा रही है जो कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक है।

शनिवार की दोपहर एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार,एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसडीएम संतोष कुमार,सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजक कमेटी माँ भगवती सेवा समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कथा स्थल व पंडाल का निरीक्षण करते हुए कहा कि रास्ते व पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे, पंडाल के अंदर व बाहर ड्रोन कैमरे से निगरानी, पार्किंग की व्यवस्था, महिलाओं व पुरुषों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय,फायर ब्रिगेड, स्वास्थ विभाग की सेवाएं, आने जाने के रास्ते, लाइट, पानी,सभी रास्तों पर कमेटी के सदस्यों की निगरानी एवं सिक्योरिटी के संबंध में वार्ता कर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं आने वाले रास्ते पर रोशनी एवं पानी की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।


प्रशासन ने आयोजक कमेटी से श्रीमद् भागवत कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक करने की अपील की।

इस मौके पर एडीएम प्रशासन डा.प्रशांत कुमार,एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह, सीओ ट्रैफिक रामकरन, एसडीएम संतोष कुमार, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह के अलावा कमैटी के आयजकों में नितिन गर्ग, उज्जवल गोयल, मनोज वर्मा, हनी कंसल, विपुल गर्ग, कुलदीप वर्मा मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News