Search

बुलंदशहर; सात समुद्र पार औरंगाबाद की बहु का बजा डंका,रिकॉर्ड मतों से अमेरिका में जीता चुनाव

883 Views
● गाजियाबाद की रहने वालीं सबा हैदर फिलहाल अमेरिका के शिकागो में रहती हैं। जहां उन्होंने ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का इलेक्शन जीता है
● गाजियाबाद में घर,बुलंदशहर में ससुराल
● सबा हैदर ने अमेरिका में बढ़ाया मान
● ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का चुनाव 8500 वोटों से जीता
● AMU से MSC वाइल्ड लाइफ में गोल्ड मेडलिस्ट हैं सबा

बुलंदशहर:  सबा हैदर शिकागो के इलिनॉइस जिला में रहती है। जिन्होंने इलेक्शन जीता है। वह ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का इलेक्शन जीता है। उनका एक बेटा है। जिसका नाम अजीम अली है और एक बेटी आइजह अली है। उनके पति का नाम अली काजमी है,जो बुलंदशहर के औरंगाबाद मोहल्ला सादात के रहने वाले हैं। 

गाजियाबाद से की पढ़ाई
परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती थे। संजय नगर में उनके पिता उत्तर प्रदेश जल निगम में सीनियर इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं और फैमिली में इनकी वालिदा अपना एक स्कूल चलाती हैं। वहीं एक बड़े अब्बास हैदर और छोटे भाई जीशान हैदर है। जिनका दुबई में कारोबार है। जो बड़े भाई है अब्बास उनका कारोबार गाजियाबाद में है और इन्होंने गाजियाबाद से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।

अमेरिका चुनाव में भारतीय मूल की महिला के परचम फहराते ही सबा अचानक से सुर्खियों में हैं। डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की शुरू में चर्चा मीडिया में छाई रही लेकिन अचानक उनके बीच भारतीय मूल की सबा हैदर ने सुर्खियां बटोरीं तो भारत समेत तमाम देशों के भारतीयों ने सबा का पूरा ब्योरा खंगालना शुरू किया।

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से रहा खास कनेक्शन
इंटर होली चाइल्ड स्कूल से सबा ने पढ़ाई की है। उसके बाद बीएससी आरसीसी गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई की। वहां पर बीएससी में गोल्ड मेडलिस्ट उसके बाद इन्होंने एमएससी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से वाइल्डलाइफ साइंसेज में भी इन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया और 2007 में यह शादी होने के बाद अपने पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई थी।

सबा हैदर को इस चुनाव में कुल 39365 वोट मिले। वहीं पैटी गुस्टिन को 30844 वोट मिले। इससे पहले भी वह चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं लेकिन अपने विरोधी को शिकस्त देने से चूक गईं थीं।

 

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News