Search

माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

313 Views

नगर में धूमधाम से निकाली गई अखंड ज्योति यात्रा

सिकंदराबाद। नगर में हिमाचल प्रदेश के ज्वाला जी व दिल्ली के झंडेवालान माता के मंदिर से लाई गई अखंड ज्योति यात्रा प्रथम नवरात्र को धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में झांकियां सहित डीजे, काली के अखाड़े शामिल रहे। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी।

यात्रा में कहीं गुलाल तो कहीं पावन ज्योति का फूल बरसाकर जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने बाद में ज्योति को मंदिरों में पूजा अर्चना के स्थान पर स्थापित कर दिया। गुरुवार को मां शेरावाली के प्रथम नवरात्र को नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा।

दिल्ली से मां के मंदिर व हिमाचल प्रदेश के ज्वाला जी से लाई गई अखंड ज्योति को विभिन्न मोहल्ले व आसपास के गांव के श्रद्धालु बस अड्डे पर एकत्र हुए। माता की अखंड ज्योति की यात्रा सुबह 10 बजे शुरू हुई।

यात्रा में माँकाली का अखाड़े, विभिन्न तरह की झांकी के रूप में सजे कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आए। यात्रा हाईवे से विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ाबाजार, कबाड़ी बाजार से होती हुई पुराना होली मेला रोड से होकर अपने-अपने मंदिरों पर जाकर समाप्त हुई। जिसमें युवक डीजे पर माता के भजनों पर झूमते दिखाई दिए।

माता के स्वरूपों की झांकियां, बाबा खाटू श्याम की झांकी व नंदी पर सवार भोलेनाथ की झांकी, बाबा महाकाल की झांकी, भगवान राम की झांकी, बालाजी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। दूसरी ओर ज्योति यात्रा के दौरान हाइवे पर जाम जैसी स्थिति रही। वाहन चालक और वाहन सवार परेशान दिखाई दिए। उधर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भी ज्योति यात्रा में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News