Search

जयंत चौधरी ने साधा सपा पर निशाना,फूल को पानी की जरूरत है इसलिए हम फूल के साथ हैं

161 Views
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी गुरुवार को गांव भटौना में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। गांव भटौना पहुंचते ही कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि.राजनीति जात बिरादरी से नहीं होती लोकदल एक बिरादरी के लिए नहीं चलता है। सभी बिरादरी एक समान हैं हर वर्ग की हितैषी है लोकदल । उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार आए संविधान के मूल ढांचे को नहीं बदल सकता। जयंत चौधरी ने क्षेत्र की जनता से लोकदल को मजबूत करने के साथ 400 के पार नारे को सही ठहराने की बात कही। गौतमबुद्धनगर लोकसभा से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के लिए जनसभा करते हुए लोगों से वोट की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का स्वागत
एनडीए में शामिल होने के बाद पहली बार बुलंदशहर पहुंचे जयंत एनडीए में शामिल होने के बाद जयंत पहली बार बुलंदशहर आ रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा और रालोद के पदाधिकारी जुटे नजर आए। क्षेत्र की जनता ने जयंत चौधरी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। भारी भीड़ जनसभा में मौजूद रही।
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News