Search

संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद, 9 शिकायतों में से 1 का भी नहीं हुआ मौके पर निस्तारण

398 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी रेनू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह व बीडीओ निशांत पांडे ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

तहसीलदार धर्मवीर भारती ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 9 शिकायतें मोके पर आयी। जिसमें 7 राजस्व, 1 पुलिस तथा 1 नगरपालिका से संबंधित शिकायतें आयी। 9 शिकायतों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

उपजिलाधिकारी रेनू सिंह द्वारा सभी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान कराने के दिशा निर्देश दिये गये। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह व बीडीओ निशांत पांडे के अलावा सभी विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment