Search

पुलिस अभिरक्षा में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा आकाश,आईपीसी की धारा 307 में मुलजिम है आकाश

611 Views

बुलंदशहर। शनिवार को प्रदेश भर के 67 जिलों में 1,174 केंद्रों पर शनिवार को पांचवें और अंतिम दिन पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इस बीच बुलंदशहर में हथकड़ियां पहने पुलिस जवानों से घिरा हुआ एक अभ्यर्थी पेपर देने पहुंचा। वह हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा है। उसे पुलिस की निगरानी में पेपर देने लाया गया।

बुलंदशहर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए पुलिस अभिरक्षा में एक आरोपी पहुंचा। वह हत्या के प्रयास के आरोप में अलीगढ़ जेल से बुलंदशहर के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचा।

पुलिस हिरासत में अलीगढ़ जेल से आईपीसी की धारा 307 के मुलजिम को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए बुलंदशहर लाया गया था। जबकि परीक्षार्थी आकाश कोर्ट के आदेश पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment