Search

कल रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब है? किस समय बांधी जाएगी राखी? यहां जानें

525 Views

रक्षाबंधन पर्व का शास्त्रों में विशेष महत्व है। पंचांग अनुसार हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को राखी का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन भाई- बहन का होता है। इसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसे रक्षा सूत्र कहते हैं और भाई बहन को कोई उपहार देते हैं। आपको बता दें कि इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और महत्व…

कब है रक्षाबंधन 2024 तिथि (Raksha Bandhan 2024 Tithi)

वैदिक पंचांग के मुताबिक श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 3 मिनट से शुरू हो रही है, जिसका अंत रात 11 बजकर 54 मिनट पर है। ऐसे में उदयातिथि को आधार मानते हुए रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन 2024 भद्रा काल का समय

रक्षाबंधन भद्रा अंत समय :  दोपहर 01 बजकर 31 मिनट

रक्षाबंधन भद्रा पूंछ :   सुबह 09:51– सुबह 10:53

रक्षाबंधन भद्रा मुख :  सुबह 10:53 – दोपहर 12:37

वैदिक  पंचांग के अनुसार इस साल 19 अगस्त 2024, सोमवार को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक भद्रा रहेगी जिसका निवास पाताल में है। धर्मशास्त्र अनुसार 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट के बाद रक्षाबंधन का शुभ कार्य करना मंगलकारी रहेगा। मतलब भद्राकाल के बाद ही बहनें,भाई के हाथ पर राखी बांधे। विशेष स्थिति में रक्षाबंधन मनाने वाले भद्रा पुच्छ काल में भाई को राखी बांध सकते हैं।

बन रहे हैं ये शुभ योग

रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं, रवि और सर्वार्थ सिद्ध योग का भी नाम शामिल है। वहीं इस दिन सूर्य देव भी अपनी स्वराशि में संचरण कर रहे हैं। साथ ही कर्मफल दाता शनि देव भी शश राजयोग बनाकर विराजमान हैं। इसके साथ ही बुध और शुक्र भी इस राशि में होंगे, जिससे बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का बन रहा है।

बन रहे हैं ये शुभ योग

रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं, रवि और सर्वार्थ सिद्ध योग का भी नाम शामिल है। वहीं इस दिन सूर्य देव भी अपनी स्वराशि में संचरण कर रहे हैं। साथ ही कर्मफल दाता शनि देव भी शश राजयोग बनाकर विराजमान हैं। इसके साथ ही बुध और शुक्र भी इस राशि में होंगे, जिससे बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का बन रहा है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment