Search

तहसील परिसर में एसडीएम द्वारा ध्वजा रोहण कर धूमधाम से मनाया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस

302 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील परिसर में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। तहसील परिसर में एसडीएम रेनू सिंह द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसर पर ध्वजा रोहण के बाद तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र गान गाया गया।

बता दें कि 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ था। उसी के उपलक्ष्य में हमारे भारत देश में बड़े धूमधाम से 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया।

 

तहसील परिसर में ध्वजा रोहण के बाद तहसील सभागार में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित भाषण प्रतियोगिता एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम किये।

सभागार कक्ष में तहसील कर्मियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित जानकारी दी गयी और वीर अमर शहिदों व स्वतंत्रता सेनानीयों को याद करते हुए उनके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तहसील परिसर को चारों ओर से तिरंगे गुब्बारे और लाइटों से सजाया गया।

इस अवसर पर एसडीएम रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता के साथ साथ समस्त तहसील प्रशासन में स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment