Search

सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर अपना भविष्य संवारें: गोपाल कृष्ण अग्रवाल

366 Views

सिकंदराबाद। श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के कैरियर काउंसलिंग सेमिनार में टिप्स दिए गए। भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर भविष्य संवारने की सलाह दी।

एसएपी एक्सपर्ट उमाशंकर सक्सैना,डॉ़ वन्दना अग्रवाल, मनोवैज्ञानिक आशिमा गोयल ने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर जीवन मे आशातीत सफलता हासिल करने के लिए गाइड किया। रविवार को कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का प्रारम्भ पीसीएस अधिकारी सुलभ गुप्ता, प्रिया गर्ग एव वीपी सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। संयोजक व संचालन कर रहे भव्य अग्रवाल ने सेमिनार के उद्देश्य और आज के दौर कैरियर बनाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह को खास बताया। कार्यक्रम मे सभी अतिथियों को समिति के पदाधिकारियो ने बुके देकर व शॉल उढा कर सम्मानित किया। इस दौरान मोहनलाल गोयल, शिवप्रकाश, अनिल गोयल, राजेश अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश सर्राफ, नवीन सिंघल, नितिन अग्रवाल, दीपक सिंघल, संजय बंसल आदि रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News