Search

हरियाली तीज महोत्सव में जूही गर्ग को चुना गया तीज क्वीन

465 Views

सिकंदराबाद। नगर के दनकौर रोड स्थित सिंघल स्वीट एंड रेस्टोरेंट में शनिवार को भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के प्रांतीय चेयरमैन श्याम शर्मा ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं और बच्चों ने नृत्य और गेम का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें जूही गर्ग को तीज क्वीन चुना गया।

अतिथियों ने तीज क्वीन जूही गर्ग को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रांतीय चेयरमैन श्याम शर्मा, प्रांतीय सयोजक प्रियंक मित्तल, अध्यक्ष संगीता सिंघल, सचिव जूही गर्ग, ममता गोयल, सुमन शर्मा, उषा बंसल, रिशिता सिंहल, नूपुर सिंहल रहीं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News