Search

ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Share Now :

WhatsApp
662 Views

ब्राजील के साओ पाउलो इलाके के विन्हेडो में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। बताया जा रहा है कि इस प्‍लेन में 62 लोग सवार थे जिसमें से 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स थे। इन सभी की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। स्थानीय अग्निशमन दल ने विमान विन्हेडो शहर में गिरने और विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलने की पुष्टि की। वहीं एयरलाइन VoePass ने भी अपने बयान में साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुए प्लेन क्रैश की पुष्टि की है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये दुर्घटना कैसे हुई।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment